राज्यसभा में सदन के नेता होंगे पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में भाजपा की ओर से सदन का नेता नियुक्त किया गया है। वे थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे जो अब कर्नाटक के राज्यपाल है। 57 वर्षीय पीयूष गोयल को इस महत्वपूर्ण पद के लिए मॉनसून सत्र के ठीक पहले चुना गया है। पीयूष गोयल दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में उनके पास केंद्रीय मंत्रिमंडल में वाणिज्य और उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता तथा कपड़ा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व है।