रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जयंत चौधरी को चुना गया अध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व अध्यक्ष अजित सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र जयंत चौधरी को सर्वसम्मति से पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में इसका फैसला लिया गया। अब जयंत चौधरी के सामने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का दारोमदार होगा। पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि, जल्द ही रालोद की राष्ट्रीय टीम का विस्तार संभव है।