रोहित शर्मा ने अपने नाम किए कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रोहित टी20 क्रिकेट में 30 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा रोहित टी20 में 150 छक्के लगाने वाले पहले ऐशियाई बल्लेबाज बन गए हैं।