रूस का भारत को बड़ा ऑफर, सस्ते दामों में कच्चा तेल खरीदने की पेशकश
भारत रूस से कच्चा तेल खरीदने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक रूस ने भारत को प्रति बैरल 35 डॉलर कम में कच्चा तेल देने का ऑफर दिया है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इसका सीधा असर भारतीय ग्राहकों को तेल के लिए अधिक कीमत देकर चुकाना पड़ रहा है। पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद से रूस नए बाजारों को तलाश रहा है।