
फोटो: ANI News
साल 2025 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा टोक्यो
साल 2025 में होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मेजबान के रूप में टोक्यो को चुना गया है। खेल की शासी निकाय ने आज इस बात की घोषणा की। नैरोबी (कीनिया), सिलेसिया (पोलैंड) और सिंगापुर जैसे देशों का नाम भी मेजबानी के दावेदारों में शामिल शामिल था। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कू ने जानकारी देते हुए बताया कि "मुकाबला काफी करीबी था लेकिन तोक्यो में उपलब्ध मानव संसाधन के दम पर जापान ने बाजी मार ली।"