सचिन तेंदुलकर ने चुनी बेस्ट ऑल टाइम 11, विराट और धोनी को नहीं मिली जगह
दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इतिहास की बेस्ट ऑल टाइम 11 चुनी है। तेंदुलकर ने इस टीम में भारत के वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और हरभजन सिंह, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और विवियन रिचर्ड्स, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा, पाकिस्तान के वसीम अकरम को जगह दी। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस टीम में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को जगह नही मिली है।