सेबी ने फ्यूचर ग्रुप के CEO के शेयर मार्केट में लेनदेन पर लगाई 1 साल की रोक
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड ने फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में वह फ्यूचर रिटेल की प्रतिभूतियों की खरीद और बिक्री नहीं कर पाएंगे। सेबी ने किशोर बियानी, अनिल बियानी और फ्यूचर रिसोर्सेज पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सेबी का यह आदेश 2017 के एक मामले में आया है। किशोर बियानी पर शेयर प्राइस को प्रभावित करने वाली किसी गुप्त जानकारी के इस्तेमाल करने का आरोप है। सेबी का मानना है कि बियानी ने किसी ऐसी जानकारी का फायदा उठाया जो सार्वजनिक नहीं थी।