सीबीआई ने हत्या के मामले में आंध्र के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के चाचा को किया गिरफ्तार
अधिकारियों ने आज जानकारी देते हुए बताया कि, सीबीआई ने पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाई एस भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार किया है। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के भाई और जगन रेड्डी के चाचा विवेकानंद राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 15 मार्च, 2019 की रात पुलिवेंदुला में अपने आवास पर मृत पाए गए थे।