सलमान खान ने लिया ग्रीन इंडिया चैलेंज, फैंस से किया पेड़ लगाने का आग्रह
बॉलीवुड के जानमाने सुपरस्टार सलमान खान ने जून 22 को हैदराबाद में ग्रीन इंडिया चैलेंज लिया। सलमान पौधारोपण कर इस चैलेंज में शामिल हुए। उन्होंने अपने फैंस से भी पेड़ लगाने की अपील की। सलमान ने रामोजी फिल्म सिटी में पौधारोपण किया। बता दें कि सलमान आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद और ग्रीन इंडिया के संस्थापक जे संतोष कुमार और उनके फिल्म के क्रू मेंबर भी थे।