शोध: जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव खो रहे अपनी प्रजनन क्षमता
यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल के एक अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव अपनी प्रजनन क्षमता खो रहे हैं। बढ़ते तापमान की वजह से जीवों में नर बांझपन का असर बढ़ रहा है। यह अध्ययन नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च के अनुसार 43 फ्रूट फ्लाई (ड्रोसोफिला) प्रजातियों में लगभग आधी प्रजातियों के नरों में बांझपन हो गया है। जलवायु परिवर्तन से होने वाली प्रजनन हानि जैव विविधता के लिए एक बड़ा खतरा हो सकती है।