स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, 15 वर्ष की अधिक उम्र के किशोरो को लगाई जाए दूसरी डोज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फरवरी दो को राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों को कोविड 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए सभी जरुरी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। मंत्रालय के अनुसार किशोरों को दी गई दोनों डोज में कुल 28 दिन का अंतर होना चाहिए। ऐसे में सभी योग्य किशोरों को दूसरी डोज देने की शुरुआत करने के निर्देश दिए गए है।