तालिबान द्वारा चारों ओर से घिरी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल
अफगानिस्तान की महिला सांसद फ़रज़ाना कोचाई ने बीबीसी को बताया कि तालिबान काबुल को चारों तरफ से घेर चुका है। उसके लड़ाके काबुल में किसी भी दिशा से दाखिल हो रहे हैं। लोगों को भागने के लिए जगह नहीं है। अन्य देशों में जाने वाली सभी फ्लाइटें भरी हुई हैं। लोग भारत या अन्य देशों में जाना चाहते हैं। तालिबान के नियंत्रण वाले इलाकों में महिलाओं ने स्कूल, दफ्तरों में काम करना बंद कर दिया है।