तबीयत बिगड़ने के कारण लोहिया संस्थान में भर्ती हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर में सूजन की शिकायत है। इस बात की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही उनका हेल्थ बुलिटेन भी जारी किया जाएगा।