तमिल अभिनेत्री मीना के पति विद्यासागर का निधन
तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर की जून 28 को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गयी। विद्यासागर लम्बे समय से किडनी की बीमारी का इलाज करवा रहे थे। खबरों के अनुसार उनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद हुई है। विद्यासागर की मृत्यु से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है। कई फिल्म स्टार्स ने विद्यासागर के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक प्रगट किया है।