UAE में पकड़ा गया मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र
भारतीय एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी और दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी अबु बक्र को यूएई में गिरफ्तार कर लिया है। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबु बक्र की 29 सालों से तलाश थी। जानकारी के मुताबिक, आतंकी अबु बक्र को यूएई से भारत लाया जाएगा। मुंबई में अलग-अलग जगहों पर हुए 12 धमाकों में 257 बेकसूर लोगों की जान गई थी। वहीं 713 लोग घायल हुए थे।