Lashkar-E-Taiba

फ़ोटो: VSRS News

बांदीपोरा से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार: जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अलोसा से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान इलाहीपोरा अलूसा बांडीपोरा निवासी दानिश अहमद शाह उर्फ हारिस के रूप में हुई है। उसके पास एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद जैसी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कहा, बांदीपोरा के अलोसा इलाके में आतंकवादी की मौजूदगी के बारे खबर मिलने के बाद संयुक्त दल ने उसे दबोच लिया।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Lashkar-e-Taiba, Terrorists, arrested terrorist, Police

Courtesy: Jagran

Mumbai blast

फोटो: Alamy

UAE में पकड़ा गया मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र

भारतीय एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी और दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी अबु बक्र को यूएई में गिरफ्तार कर लिया है। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबु बक्र की 29 सालों से तलाश थी। जानकारी के मुताबिक, आतंकी अबु बक्र को यूएई से भारत लाया जाएगा। मुंबई में अलग-अलग जगहों पर हुए 12 धमाकों में 257 बेकसूर लोगों की जान गई थी। वहीं 713 लोग घायल हुए थे।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 03:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: The 1993 Mumbai serial blasts, Terrorists, Indian agencies, arrested terrorist, UAE

Courtesy: Aaj Tak