UPSC सेवा भर्ती में IPS के पदों के लिए 150 की बजाय 200 पदों पर होगी नियुक्ति
केंद्र सरकार यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की सिविल सेवा परीक्षा 2020 के तहत भारतीय पुलिस सेवा भर्ती की संख्या में बढ़ोत्तरी करके अब से 2021 में 200 IPS अधिकारियों की भर्ती करेगी। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लिखित जबाव के जरिये बताया कि हर साल CSE-2018 के बाद 180 IAS अधिकारियों की भर्ती की जाती है, जबकि IPS अधिकारियों के मामले में यह संख्या 150 थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर CSE-2020 के बाद 200 तक बढ़ा दिया गया है।