विश्व विरासत दिवस 2022: आज भारत में सभी ऐतिहासिक स्मारकों और स्थलों पर मिलेगा निःशुल्क प्रवेश
पूरी दुनिया में अप्रैल 18 को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, जी किशन रेड्डी ने अप्रैल 17 को ट्वीट करते हुए लिखा, "विश्व विरासत दिवस पर भारत भर में सभी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित स्थलों और स्मारकों में 18 मार्च को 'नि: शुल्क प्रवेश' होगा।" संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा 167 देशों में कुल 1155 स्मारकों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में शामिल किया गया है।