वित्तीय वर्ष 2020-2021 में GDP ग्रोथ -7.3% रही, पिछले 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट
वित्तीय वर्ष 2020-2021 में भारत की GDP ग्रोथ -7.3% दर्ज की गई है, जो कि पिछले 40 साल की यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 1979-80 में ग्रोथ रेट -5.2% दर्ज किया गया था, इसकी वजह उस वक्त पड़ा सूखा था। उस समय केंद्र में जनता पार्टी की सरकार थी। फरवरी में सरकार ने एडवांस अनुमान जारी किया था, उसमें कहा गया था कि, अर्थव्यवस्था में 8% की सालाना गिरावट आ सकती है।