वरिष्ठ साहित्यकार रमेश उपाध्याय का निधन
हिंदी के मशहूर साहित्यकार रमेश उपाध्याय का दिल्ली में निधन हो गया है। कहानी, उपन्यास, नाटक, नुक्कड़ नाटक,आलोचना आदि विधाओं में सक्रिय रमेश उपाध्याय की प्रतिष्ठा कथन जैसी महत्वपूर्ण साहित्यिक पत्रिका के संपादक के तौर पर भी रही। रमेश का आरंभिक जीवन काफी संघर्षों भरा था और इन्होने जीवनयापन के लिए कई तरह के कार्य किए। लेखन के क्षेत्र में उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। रमेश उपाध्याय के निधन से साहित्यिक जगत में शोक की लहर फैल गई है।