यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हुआ कंगना रनौत का बॉडीगार्ड
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके चलते हेगड़े को कर्नाटक स्थित उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि कुमार ने शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। हेगड़े महिला से अपनी माँ के इलाज के लिए 50 हज़ार रुपये लेकर गांव चला गया, जिसके बाद से महिला और हेगड़े का कोई सम्पर्क नहीं हुआ।