यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके, रूस ने यूक्रेन पर किया युद्ध का ऐलान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में बम धमाके हुए है। वहीं युद्ध की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से युद्ध रोकनी की अपील की है। पुतिन ने नाटों देशों की स्थिति पर अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि वो सभी तरह के नतीजों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऑपरेशन में दखल देने वालों को अंजाम भुगतने होंगे।