यूपी में देर रात हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमें में सितंबर 30 को बड़े स्तर पर तबादले किए गए। जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह (लखनऊ), राम बदन सिंह (भदोही), अनिल कुमार (कानपुर), अभिषेक वर्मा (लखनऊ), संकप्ल शर्मा (बदायूं), अपर्णा गौतम (औरैया) और ओपी सिंह (गाजीपुर) शामिल है। इसके अलावा सरकार ने 48 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए है। सरकार ने उपजिलाधिकारियों को पदोन्नति देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य पदों पर तैनाती भी दी है।