Ev

फ़ोटो: Inside Ev

टेस्ला चलाने वाले अन्य वाहनों की अपेक्षा 50 फीसदी ज्यादा सुरक्षित

टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहन से अन्य वाहनों की तुलना में उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना 50% कम होती है। यह अध्ययन कैम्ब्रिज मोबाइल टेलीमैटिक्स द्वारा किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के व्यवहार और सुरक्षा परिवर्तन को लेकर किए गए अध्ययन से पता चला है कि अन्य इलेक्ट्रिक वाहन को चलाने वाले की तुलना में टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहन चलाने चलाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बहुत कम है।

मंगल, 31 मई 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tesla, Elon Musk, electric, accident

Courtesy: Amar ujala

Indian Army soldiers

फोटो: Aajtak

26 जवानों को लेकर जा रही बस श्योक नदी में गिरी, सात जवानों की मौत: लद्दाख

सेना के सूत्रों के मुताबिक 26 जवानों को लेकर जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिरने से मई 27 को भारतीय सेना के कम से कम 7 जवानों की मौत हो गई। सभी 26 सैनिकों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि वे जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे वह सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया।

शनि, 28 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Ladakh, Indian Army soldiers, accident

Courtesy: ZEE News

water park accident

फोटो: Newsnpr

अचानक टूट गई वाटर पार्क की स्लाइड, ऊपर से नीचे गिरे लोग

इंडोनेशिया के केनपार्क वॉटर पार्क में एक वॉटर स्लाइड अचानक टूट गई, जिससे राइड पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में 16 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। हादसे का शिकार हुए लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। माना जा रहा है कि स्लाइड के किनारे पर दरार आई थी, जिसके बाद ओवरलोड होने पर हादसा हुआ। लोग पार्क मैनेजमेंट पर मेंटेनेंस ना करने और लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

शुक्र, 13 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: ride, water park, accident

Courtesy: Zee News

accident

फोटो: Reach Ladakh Bulletin

लेह में तेज हवाओं के कारण निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे से निकले चार मजदूरों के शव

लद्दाख के लेह जिले के नूबरा इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अप्रैल नौ को ढहा जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। लगभग 12 घंटे तक थलसेना, सीमा सड़क संगठन और वायुसेना के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चार शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। इस हादसे के बाद लद्दाख के एलजी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Union territory of Laddakh, Ladakh, accident

Courtesy: News 18 Hindi

Five Killed In Road Accident In  Andhra Pradesh

फोटो: Onmanorama

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में पांच की मौत

कृष्णा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्च 13 को एक कार के पुलिया से टकरा जाने से छह महीने के बच्चे सहित एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, कार उस समय पुलिया से टकराई जब नींद में डूबे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जग्गैयापेट के सर्कल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने बताया, "कार में सवार लोग हैदराबाद निवासी थे और एक समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिम गोदावरी जिले के जंगारेड्डीगुडम जा रहे थे।"

सोम, 14 मार्च 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Andhra Pradesh, five killed, accident

Courtesy: The Print

Massive Fire

फोटोः Republic world

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में आग लगने से हुआ भीषण हादसा

राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर दमकल की 13 गाड़ियां पहुंचीं। दमकल विभाग ने कहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में 30 झुग्गियां जल गईं जिस में 7 लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही सभी बचाव उपकरणों के साथ टीम मौके पर पहुंची। 

शनि, 12 मार्च 2022 - 02:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Delhi, Massive Fire, accident, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Zee News

Jammu Kashmir Army Chopper Crashes In Bandipora

फोटो: News India Live

उत्तरी कश्मीर में एलओसी के पास सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में एलओसी के पास मार्च 11 को बीएसएफ जवानों को लेने जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो पायलटों में से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया है। 

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: army chopper, accident, north kashmir

Courtesy: Amar Ujala News

cylinder blast

फोटोः Asianet Newsable

यूपी के पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में ब्लास्ट, 10 छात्र समेत 13 झुलसे

यूपी के बुलंदशहर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास के किचन में सिलेंडर फटने की घटना में कॉलेज के 10 छात्रों समेत 13 लोग झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रसोई में रखे 5 किलो के गैस सिलेंडर में खाना बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया। अलीगढ़ सरकारी मेडिकल कॉलेज सभी पीड़ितों को भर्ती किया गया है। उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 05:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: accident, Polytechnic College, gas cylinder

Courtesy: Aaj Tak

fire train

फोटोः Time of India

सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी भयंकर आग, अफरा-तफरी में कई लोग हुए घायल

सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन जब दौराला स्टेशन पर पहुंची तो तीन डिब्बों से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें फैलने लगीं और कोच में धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश में कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में आग लगने का असर इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।

शनि, 05 मार्च 2022 - 07:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Travel, Indian Railways, accident

Courtesy: News18

AAP MLA Akhilesh Pati Tripathi Injured In Road Accident

फोटो: TV9 Bharatvarsh

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दिल्ली के आप विधायक: यूपी

दिल्ली आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मार्च तीन को उत्तरप्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आप की उत्तरप्रदेश इकाई के प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा, कार में त्रिपाठी के साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोग इस घटना में मामूली रूप से घायल हो गए। त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ पार्टी के चुनाव प्रचार में भाग लेकर गोरखपुर से लौट रहे थे, जब घटना बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुई। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: akhilesh pati tripathi, accident, Uttar Pradesh

Courtesy: NDTV Hindi