Agniveer

फोटो: Punjab Kesari

पूरा हुआ झारखंड में अग्निवीरों के पहले बैच का 24 सप्ताह का सैन्य प्रशिक्षण

दो रेजीमेंट के 382 अग्निवीरों के पहले बैच ने जीने 17 को अपना 24 सप्ताह का सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया और झारखंड के रामगढ़ जिले में देश की सेवा करने की शपथ ली। रिपोर्ट के अनुसार, हरबख्श सिंह ड्रिल स्क्वायर पर हुई परेड के दौरान, 271 अग्निवीरों को भारतीय सेना के सिख रेजिमेंटल सेंटर (एसआरसी) में शामिल किया गया था। 111 अग्निवीरों के एक और बैच को कालाहारी ड्रिल स्क्वायर पर एक परेड में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में शामिल किया गया।

रवि, 18 जून 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: first batch, Agniveers, Military Training, Jharkhand

Courtesy: Janta Se Rishta

agniveer

फोटो: OdishaTV

अग्निवीर में भर्ती के लिए स्टेरॉयड ले रहे थे 115 उम्मीदवार

अग्निवीर योजना में भर्ती लेने आए युवाओं के शरीर में स्टेरॉयड लिए जाने के निशान मिले है। मेडिकल टेस्ट में युवाओं के शरीर पर इंजेक्शन लिए जाने के निशान मिले है। जानकारी के मुताबिक आगरा में भर्ती से पहले की गई स्क्रीनिंग में आए 115 युवाओं के शरीर पर ये निशान मिले है। मेडिकल टीम द्वारा की गई जांच में पता चला इन्होंने इंजेक्शन लगवाए थे। इन युवाओं को बाहर कर दिया गया है।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Agniveers, agniveers bharti 2022, Agniveer

Courtesy: Zee News

Manohar Lal Khattar

फोटो: India TV

मनोहर लाल खट्टर ने किया अग्निवीरों को 'गारंटी' राज्य सरकार की नौकरियां देने का वादा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज वादा किया कि सशस्त्र बलों में चार साल की सेवा के बाद राज्य सरकार में अग्निपथ को गारंटीकृत नौकरी दी जाएगी।भिवानी में एक राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा, "मैं घोषणा करता हूं कि जो कोई भी (अग्निवर) हरियाणा सरकार की सेवाओं में शामिल होना चाहता है, उसे गारंटीकृत नौकरी दी जाएगी, कोई भी बिना नौकरी के नहीं… read-more

मंगल, 21 जून 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Haryana, Manohar Lal Khattar, Employment, Agniveers

Courtesy: Patrika News

whatsapp ban

फोटो: HT Tech

अग्निपथ योजना संबंधित फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 व्हाट्स एप ग्रुप को गृह मंत्रालय ने किया बैन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जून 19 को 35 व्हाट्सएप ग्रुप को बैन कर दिया है। ये सभी व्हाट्सएप ग्रुप अग्निपथ योजना और अग्निवीर पर फर्जी खबरें फैला रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि अग्निपथ योजना से संबंधित कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही थी, जिसके बाद 35 व्हाट्सऐप ग्रुपों को प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ग्रुप के एडमिन पर कार्रवाई हुई है या नहीं।

सोम, 20 जून 2022 - 11:50 AM / by रितिका

Tags: Agniveers, agnipath, agnipath bharti yojana, Home Ministry, whatsapp chats

Courtesy: ABP Live