Air Pollution

फोटो: India Today

दिल्ली की हवा अभी भी ज़हरीली, वाहनों से वसूला एक करोड़ का जुर्माना

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। नवंबर 19 की सुबह दिल्ली का AQI 332 दर्ज किया गया। जो खतरनाक श्रेणी में आता है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 15 से 17 नवंबर को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती दिखाई है। इस दौरान दिल्ली सरकार ने एक करोड़ का जुर्माना वसूला है। बिना PUC के गाड़ी लेकर घूम रहे लोगो पर 10 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 12:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pollution, AQI, Delhi-NCR, Delhi Government

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: Mint

दिल्ली में नही सुधरते नज़र आ रहे हैं प्रदूषण के हालात

दिल्ली में अभी प्रदूषण से राहत मिलती नज़र नही आ रही है। नंम्बर 18 की सुबह एक बार फिर से दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 रहा, जिसमें नवंबर 21 तक सुधार होने की कोई संभावना नही है। प्रदूषण के मद्देनजर ही केजरीवाल सरकार ने नवंबर 14 को स्कूल, कॉलेज बंद करने के आदेश दिये थे। इसके अलावा दिल्ली सरकार के सरकारी कर्मचारी भी घर से ही काम कर रहे हैं।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 12:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, AQI, Pollution, Arvind Kejriwal

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: NDTV

दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार, दिल्ली सरकार आज SC में रखेगी लॉकडाउन सम्बंधित प्रस्ताव

दिल्ली एनसीआरस में नवंबर 15 की सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा सा सुधार देखने को मिला है। हालांकि अभी भी वायु गुणवत्ता गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। प्रदूषण कम होने की वजह ऊपरी सतह पर उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवाओं की चाल थोड़ी कमजोर पड़ना है। इससे पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं दिल्ली नहीं पहुंच सका। वहीं केजरीवाल सरकार भी आज प्रदूषण कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लॉकडाउन संबधी प्रस्ताव पेश करेगी। 

सोम, 15 नवंबर 2021 - 02:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: AQI, Delhi-NCR, Supreme Court, Delhi Government

Courtesy: Amar Ujala News

Air Pollution

फोटो: DNA India

प्रदूषण के चलते दिल्ली में सभी स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद, सरकारी कर्मचारी भी घर से करेंगे काम

दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नवंबर 15 से एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे। नवंबर 14 से 17 तक निर्माण कार्यो पर प्रतिबंध रहेगा। सभी सरकारी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। निजी  दफ्तरों में एडवाइजरी जारी की जाएगी। वहीं नवंबर 13 को नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का AQI 464 दर्ज किया गया।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 04:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, ArvidraKejriwal, Noida, AQI

Courtesy: TV9 Bharatvarsh