PM Narendra Modi, parliament , inauguration

फोटो: Angwaal News

नए संसद भवन पर बने अशोक स्तंभ का पीएम मोदी ने किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 11 को नए संसद भवन की छत पर निर्मित 6.5 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ का अनावरण किया है। इस अशोक स्तंभ का वजन 9500 किलोग्राम है जिसे कांस्य धातु से बनाया गया है। पीएम मोदी ने संसद भवन के निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों से बात भी की। इसे दो हजार से अधिक वर्करों ने मिलकर बनाया है। इसके निर्माण में एक हजार करोड़ से अधिक का खर्च आया है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, parliament, inauguration, Ashok Pillar

Courtesy: TV 9 Hindi