Dr. beena Meena

फोटो: TOI

राजस्थान की डॉ.बीना मीणा का अमेरिका के नासा में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन

डॉ.बीना मीणा का अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। चयन होने पर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. बीना मीना गुमानपुरा पंचायत में कोरड़ा कंला गांव के नारायण लाल मीणा की बेटी है। डॉ बीना मीणा ने अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी एटलांटा से 2018-22 में डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी में पीएचडी पूर्ण की। वे बचपन से ही सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला की फैन रही हैं।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 05:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: NASA, Scientist, Georgia, Atlanta, DR. Beena Meena

Courtesy: News18

Atlanta SPA

फ़ोटो: The Guardian

अमेरिका: अटलांटा के स्पा में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

अमेरिका के अटलांटा में मार्च 17 को दो मसाज पार्लर में गोलीबारी से आठ लोगों की मौत हो गयी है। जिसके बाद एक 21 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अटलांटा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुबह 5:50 बजे उन्हें स्पा में डकैती की वारदात की कॉल आयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को 4 एशियाई मूल की मानी जा रही महिलाओं के शव मिले। इससे पहले करीब पांच बजे एक अन्य एशियन मसाज पार्लर में पांच लोगो को गोली मारी गई जिसमें से चार की मौत हो चुकी है।

बुध, 17 मार्च 2021 - 05:55 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Atlanta, America, open firing, USA

Courtesy: News24

भारतीय रेस्टोरेंट जाना चाहते है अमेरिकी राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’

महामारी से व्यवसायों पर पड़े प्रभावों पर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय रेस्टोरेंट जाने की इच्छा व्यक्त की। हाल ही में वाइट-हाउस ने एक वीडियो रिलीज़ किया है, जिसमे राष्ट्रपति बाइडेन एटलांटा में स्थित नील और समीर इदनानी से बात करते दिखाई दे रहे है जो एटलांटा में 'NaanStop' (नानस्टॉप) नाम के एक रेस्टोरेंट के मालिक है। वर्चुअल चर्चा के दौरान बाइडेन ने दोनों से पूछा कि, "अगर में एटलांटा आया, तो क्या मैं आ सकता हूँ?", जिसके… read-more

सोम, 15 फ़रवरी 2021 - 03:39 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Joe BIden, NaanStop, Indian restaurant, Atlanta

Courtesy: Indian Express