फोटो: Al Jazeera
आंग सान सू की को धोखाधड़ी के मामले में हुई तीन साल की जेल
म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। उन्हें चुनावों में धोखाधड़ी करने का आरोपी माना गया है। सैन्य शासित म्यांमार कोर्ट ने नोबेल पुरस्कर विजेता को भ्रष्टाचार समेत कई मामलों में दोषी पहले ही ठहरा दिया है। जानकारी के मुताबिक नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी का अस्तित्व भी इससे खतरे में आ गया है। सू की सजा से उनकी पार्टी की परेशानी बढ़ गई है।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, Nobel Winner, Fraud Case
Courtesy: Abp live
फोटो: BBC
भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद आंग सान सू ची को 5 साल की सजा
नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार की नेता आंग सान सू ची भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाई गई है। उन्हें अदालत ने पांच वर्षों की सजा सुनाई है। सू 600,000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लिए जाने के मामले में दोषी पाई गई है। क्योडो न्यूज इसके अलावा सू पर हेलीकॉप्टर खरीदने के मामले में भी आरोप दायर हुए है। इन मामलों में दोषी पाए जाने पर सू को 100 वर्षों से अधिक की जेल हो सकती है।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, Nobel Prize
Courtesy: NDTV
फोटो: AmarUjala
नोबल पुरस्कार विजेता आंग सान सू भ्रष्टाचार के आरोप में कोर्ट में हुई पेश
नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू पर भ्रष्टाचार के आरोप समेत कई अन्य मुकदमों के सिलसिले में जुंटा कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुई। हेलीकॉप्टर को लीज पर देने के संबंधित आरोप पर ये मुकदमा चल रहा है। सू के खिलाफ उनकी मां के नाम पर चैरिटी फाउंडेशन के लिए दान के तौर पर दान किए गए रुपये भ्रष्टाचार का ये 11वां आरोप है। पूर्व में हुई सुनवाई में चक्कर आने के कारण वो पेश नहीं हो पाई थी।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, Nobel laureate
Courtesy: Zee News
फोटो: Media India Group
म्यांमार में आंग सान सू ची को चार साल के कारावास की सजा
म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को दिसंबर छह को अदालत ने चार साल कारावास की सजा सुनाई है। आंग सान सू ची पर सेना के खिलाफ लोगों को भड़काने और कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। इससे पहले नवंबर 2020 में उनकी पार्टी ने आम चुनाव में सेना की पार्टी को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद सेना ने तख्तापलट कर अपनी सरकार बना ली थी।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, World
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: CNN
म्यांमार: बरक़रार रहेगी "आंग सान सू की" की सत्ता
म्यांमार में नवंबर 13 को संपन्न हुए आम चुनावों में आंग सान सू की की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने सत्ता हासिल करने के लिए पर्याप्त वोटों से अधिक वोट हासिल कर लिए हैं। सेना द्वारा समर्थित मुख्य विपक्षी दल यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) को 25 व अल्पसंख्यक समुदाय शान का प्रतिनिधित्व करने वाले 'शान नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी' को 15 सीटों पर जीत मिली हैं। यूएसडीपी द्वारा धोखाधड़ी के आरोपों को चुनाव आयोग द्वारा नकार दिया गया… read-more
Tags: Myanmar, Elections, aung san suu kyi
Courtesy: Live Hindustan