फोटो: India Today
राफेल नडाल ने जीता 21वां ग्रैंड स्लैम, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल में जनवरी 30 को रूसी खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को हराकर इतिहास रच दिया है। नडाल दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने 21 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किये हों। उन्होंने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड है। बता दें कि नडाल का यह सिर्फ दूसरा ही ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है।
Tags: Rafael Nadal, austrailian open, Grand Slam Singles, Roger Federer
Courtesy: Dainik Bhaskar