फोटो: Times Now
अर्जुन की छाल को कई प्रकार की बीमारियों में माना जाता है फायदेमंद
अर्जुन की छाल को कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है।आयुर्वेद के जानकार बताते हैं की इसमें मौजूद औषधीय गुण वजन कम करने, त्वचा को खूबसूरत बनाने और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या को नियंत्रित रखने के साथ ही ह्रदय रोग और कैंसर जैसे रोग में भी मददगार साबित होते हैं। अर्जुन के पेड़ की छाल को काढ़ा, चूर्ण, क्षीर पाक और अरिष्ट के तौर पर दिया जाता है।
Tags: Arjun, SKIN, heart, Ayurveda
Courtesy: News18
फ़ोटो: Zee News
मेथी के दाने सेहत के लिए होते हैं बहुत फायदेमंद, ब्लड शुगर के लेवल को रखते हैं नियंत्रित
मेथी के दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, मेथी अनेक रोगों की दवा है। मेथीदाना ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। मेथी के दाने में खूब सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा मेथी में सॉल्यूबल फाइबर अधिक होता है जो शरीर में पहुंचने के बाद कार्बोहाइड्रेट की प्रक्रिया को कम कर देता है। जिससे ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है।
Tags: Methi, Ayurveda, blood sugar, vitamin, Fiber
Courtesy: India Tv
फ़ोटो: healthify
बोन डेथ की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन उपायों से रखें खुद को स्वस्थ
बोन डेथ में हड्डियां गलने लगती हैं। मेडिकल की भाषा में इसे एवैस्कुलर नेक्रोसिस (एवीएन) या बोन डेथ कहते हैं। यह बहुत ही पीड़ादायक रोग है, जिसमें इंसान का चलना-फिरना तक मुहाल हो जाता है। इतना ही नहीं, समय पर बीमारी का पता नहीं चला तो फिर इस रोग से उबर पाना भी नाममुकिन है। प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल, ज्यादा चीनी-नमक से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा, अश्वगंधा, गिलोय, हल्दी, लहसुन, अदरक आदि का सेवन करना चाहिए।
Tags: Bone Death, Health, AVN, Diet, Ayurveda
Courtesy: India Tv
फोटो : Freepik
गिलोय के ज्यादा सेवन से लिवर को हो रहा नुकसान
आयुर्वेद के लिहाज से गिलोय बहुत फायदेमंद है। कोरोना काल में इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर गिलोय का उपयोग भी काफी बढ़ा है। जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक गिलोय का अधिक सेवन लिवर को खराब कर रहा है। मुंबई में डॉक्टरों की टीम ने लिवर डैमेज के छह मामले देखे थे। इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर में छपी एक रिपोर्ट के… read-more
Tags: Giloy, Ayurveda, Coronavirus, Research Study
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Ugaoo.com
गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं पुदीने की पत्तियां
आयुर्वेद के अनुसार पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। नियमित रूप से पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से गर्मियों में लू से बचाव होता है। पुदीने की पत्तियां त्वचा से जुड़े रोगों को ठीक करने में भी बेहद लाभकारी होती है। अगर आप साँसों से आने वाली बदबू की समस्या से परेशान हैं तो पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी एवं हैजा जैसी बीमारी के प्रभाव को रोकने में भी पुदीना मददगार है।
Tags: mint leaves, Health Tips, summer, Ayurveda, Nature Medicine
Courtesy: Sports Keeda News
फोटो: Jansatta
औषधीय गुणों की खान है जायफल
जायफल एक ऐसी जड़ी है, जो मसाले के साथ कई समस्याओं में भी बेहद लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार जायफल एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। गर्म पानी में जायफल चूर्ण को मिला कर या चाय बना कर पीने से सर्दी जुक़ाम से राहत मिलता है। जायफल रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम कारकों को कम करने में मददगार है। पाचन संबंधी विकारों में कारगर-गैस बनने या पेट फूलने जैसी समस्याओं के इलाज के… read-more
Tags: Nutmeg, health care, Ayurveda, benefits
Courtesy: Navbharat times