Alex Hales

फोटो: India.Com

T20 World Cup: इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो की जगह लेंगे एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड ने घायल जॉनी बेयरस्टो की जगह एलेक्स हेल्स को आईसीसी टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है। बेयरस्टो इससे पहले इस महीने की शुरुआत में गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल होने के बाद विश्व कप से बाहर हो गए थे। हेल्स, जो आखिरी बार मार्च 2019 में इंग्लैंड के लिए खेले थे, तीन साल से अधिक समय के बाद वापसी करते हुए नज़र आएंगे। 2019 में हेल्स को दूसरी बार ड्रग्स लेने के आरोप में हटा दिया गया था।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Alex hales, recall, bairstow, T20 World Cup, Replacement

Courtesy: Jagran News

England vs india

फ़ोटो: Cricdunia

IND vs ENG: दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की 6 विकेट से जीत के साथ सीरीज़ में हुई बराबरी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए ओडीआई सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, जिसके बाद इस 3 मैच की सीरीज पर दोनों का आंकड़ा 1-1 का हो गया है। भारत की ओर से दिए गए 337 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जॉनी बेयरस्टो व बेन स्टोक्स की बदौलत इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें जोनी बेयरस्टो ने 124 की शानदार पारी खेली व बेन स्टोक्स को 99 रनों पर ही पवेलियन लौटना पड़ा।

शनि, 27 मार्च 2021 - 12:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: India vs England, One day series match, bairstow

Courtesy: Aajtak News