T20 World Cup: इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो की जगह लेंगे एलेक्स हेल्स
इंग्लैंड ने घायल जॉनी बेयरस्टो की जगह एलेक्स हेल्स को आईसीसी टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है। बेयरस्टो इससे पहले इस महीने की शुरुआत में गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल होने के बाद विश्व कप से बाहर हो गए थे। हेल्स, जो आखिरी बार मार्च 2019 में इंग्लैंड के लिए खेले थे, तीन साल से अधिक समय के बाद वापसी करते हुए नज़र आएंगे। 2019 में हेल्स को दूसरी बार ड्रग्स लेने के आरोप में हटा दिया गया था।