Bell Bottom

फोटो: NDTV

अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

किसान आंदोलन की आग बॉलीवुड तक आ पहुंची है। हाल ही में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम के खिलाफ अगस्त 22 को किसानों ने चंडीगढ़ में सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि, सरकार के तीन कृषि कानूनों पर अक्षय कुमार ने अब तक पंजाब का कोई पक्ष नहीं लिया है। अक्षय कुमार की कोई भी फ़िल्म हम पंजाब में दिखाने नही देंगे। किसानों ने फ़िल्म देखकर लौट रहे लोगो को काली पट्टियां भी दिखाई।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Akshay Kumar, vani kapoor, Bell Bottom, Farmers

Courtesy: NDTV

Lara Dutta

फोटो: India TV

जानें क्यों हुई लारा दत्ता के मेकअप आर्टिस्ट को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने की मांग

फिल्म "बेलबॉटम" का ट्रेलर रिलीज होते ही एक्ट्रेस लारा दत्ता ने सभी का ध्यान खींचा है। फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करती दिखेंगी। इंदिरा गांधी के लुक में लारा दत्ता को देख फैंस हैरान है, क्योंकि वो हूबहू गांधी लग रही है। लारा को प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए ये लुक मिला है। लोगों ने इस मेकअप को करने वाले मेकअप आर्टिस्ट को नेशनल… read-more

बुध, 04 अगस्त 2021 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: Lara Dutta, Akshay Kumar, Bell Bottom, national award

Courtesy: Aajtak News

Akshay kumar

फ़ोटो: The quint

अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘बेलबॉटम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज़

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म "बेलबॉटम" ओवर द टॉप प्लेटफार्म डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज की जा सकती है। जानकारी के अनुसार बेलबॉटम फ़िल्म के निर्माता की डिज़्नी हॉटस्टार के मैनेजमेंट से बात आखरी दौर पर है और लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि अक्षय कुमार की फ़िल्म "सूर्यवंशी" भी कोरोना महामारी के चलते रिलीज़ के लिए रुकी हुई है और निर्देशक उसे ओटीटी पर रिलीज करने से कतरा रहे हैं।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 11:17 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Akshay Kumar, Ott Platform, Disney+ Hotstar, Bell Bottom

Courtesy: Amar ujala

Bell Bottom Poster (Akshay Kumar)

फोटोः Twitter(Akshay Kumar)

पूरी हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग, 2 अप्रैल 2021 को होगी रिलीज़

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'बेेल बॉटम' की शूटिंग पूरी कर दी है। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए दी। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का रोल वाणी कपूर ने किया है, वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री हुमा कुरैशी और लारा दत्ता अहम भूमिकाएं अदा करते नज़र आएंगी। अक्षय ने अपने क्रू मेंबर्स को धन्यवाद देते हुए कहा 'यह एक टीम वर्क है और मैं अपनी क्रू के हर सदस्य का आभारी हूँ।' फिल्म अगले वर्ष अप्रैल 2 को रिलीज़ होगी।

गुरु, 01 अक्टूबर 2020 - 04:50 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Bell Bottom, Akshay Kumar, Vaani Kapoor

Courtesy: JAGRAN NEWS