BJP Candidate From Ludhiana Attacked

फोटो: Times Now News

पंजाब चुनाव: हमले के बाद अस्पताल में भर्ती हुए लुधियाना से बीजेपी उम्मीदवार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार पर लुधियाना में चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। हमले में लुधियाना जिले के गिल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एसआर लाढर घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। हमले में उनकी कार का एक शीशा टूट गया। केंद्रीय सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा, "प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों ने उनपर हमला किया। मामले की जांच जारी है।

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab Polls, bjp candidate from ludhiana, attacked

Courtesy: NDTV Hindi