Madhopuram

फोटो: The National Opinion

माधवपुरम हुआ मोहम्मदपुर का नाम, भाजपा कर रही है 40 अन्य गावों के नाम बदलने की मांग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तहत आने वाले मोहम्मदपुर गावं का नाम बदलकर माधवपुरम कर दिया गया है। अब भाजपा दिल्ली के 40 गावों के मुस्लिम नामों को बदलने की मांग कर रही है। इस सम्बन्ध में दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम अरविन्द केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखकर गावों के नाम बदलने की मांग की है। आदेश गुप्ता ने अप्रैल 27 को मोहम्मदपुर गावं में जाकर माधवपुरम का बोर्ड लगा दिया था। 

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 02:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, bjp president adesh gupta, change, villages names, madhopuram

Courtesy: Newstrack