Byjus

फोटो: Latestly

सीईओ मृणाल मोहित की जगह अर्जुन मोहन बने बायजू इंडिया के सीईओ

अर्जुन मोहन को अब बायजू इंडिया के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। कंपनी के अनुसार, मृणाल मोहित, जो पहले दिन से कंपनी के साथ हैं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बायजू ने सितंबर 20 को जानकारी देते हुए बताया कि, मृणाल मोहित ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से कम्पनी से इस्तीफा दिया है। मोहन बायजू की संस्थापक टीम का हिस्सा थे ।

गुरु, 21 सितंबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: byjus indian, CEO, mrinal mohit

Courtesy: Money Control

Arjun Mohan

फोटो: The Lallantop

बायजू ने पूर्व अपग्रेड प्रमुख अर्जुन मोहन को सीईओ नियुक्त किया

एडटेक प्रमुख बायजू ने अपग्रेड के पूर्व प्रमुख अर्जुन मोहन को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अपना सीईओ नियुक्त किया है। बायजू रवींद्रन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने रहेंगे और मृणाल मोहित भारतीय कारोबार के प्रमुख बने रहेंगे। बायजू ने विकास पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रोनी स्क्रूवाला द्वारा प्रवर्तित अपग्रेड में भारत के सीईओ के रूप में शामिल होने से पहले मोहन 11 साल तक बायजू में मुख्य व्यवसाय अधिकारी के रूप में रहे।

गुरु, 13 जुलाई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: byju, appoints, former upgrad chief arjun mohan, CEO

Courtesy: IBC24

Indigo

फ़ोटो: DNA India

इंडिगो एयरलाइन ने अपना नया सीईओ किया नियुक्त

इंडिगो एयरलाइन ने नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) खोज लिया है। इंडिगो एयरलाइन ने पीटर एल्बर्स को सीईओ नियुक्त किया है। एल्बर्स एक अक्तूबर 2022 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। एयरलाइन के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इससे पहले कंपनी ने नए सीईओ का नाम फाइनल कर दिया है। इंडिगो अभी हाल ही में कई कंट्रोवर्सी में रही है इसके साथ ही सीईओ के बदलने से कंपनी में कई सुधार की भी संभावना है।

बुध, 18 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: IndiGo, Airline, CEO

Courtesy: Amar ujala

Elon Musk

फ़ोटो: NDTV

एलन मस्क ने ट्विटर के लिए खोज लिया नया सीईओ, पराग अग्रवाल हो सकते हैं बाहर

एलन मस्क ने ट्विटर के लिए एक नए CEO को खोज लिया है। रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने पिछले महीने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर से कहा था कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी के मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है। हालांकि नए सीईओ की पहचान गुप्त रखी गयी है। रिसर्च फर्म इक्विलर के अनुसार अगर CEO बनने के 12 महीनों के भीतर पराग अग्रवाल को पद से हटाया जाता है तो उन्हें लगभग 42 मिलियन डॉलर मिलेंगे।

मंगल, 03 मई 2022 - 01:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, CEO, Parag Agrawal

Courtesy: Jagran

Chitra Ramkrishna

फोटो: TV9 Bharatvarsh

CBI ने किया एनएसई की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार

 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की  पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चित्रा रामकृष्ण  को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के पहले मुंबई में उनके घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा था। सेबी ने आरोप लगाया था कि चित्रा रामकृष्ण ने एनएसई से जुड़ी गोपनीय जानकारी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा की थी। जिसके चलते उनके उपर 3 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई गई। दरअसल ये घोटाला साल 2013 से 2016 के बीच का है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 09:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: CBI, NSE, CEO, Chitra Ramakrishna, arrested, SEBI

Courtesy: India TV

Indra Nooyi

फोटो: Encyclopedia Britannica

महाराजा की तरह व्यवहार करते हैं कुछ सीईओ: इंदिरा नूयी

पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूयी ने कहा कि आज के समय में भी कुछ सीईओ ऐसे हैं जो राजा महाराजा की तरह व्यवहार करते है। ऐसे लोग काफी घंमडी होते है और इनसे बात नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आजकल कंपनियों को नेटवर्किंग कंपनियों की तरफ बढ़ना चाहिए ताकि कई तरह के बैरियर टूट जाए। अब कंपनियों की सामान्य परंपरा को छोड़ते हुए नई प्रणाली बनाई जा सके। 

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: pepsico, Indra Nooyi, CEO

Courtesy: AajTak News

CEO: Leena Nair

फ़ोटो: News18 हिंदी

इंटरनेशनल फैशन ब्रांड Chanel की CEO बनी लीना नायर

पिछले दिनों भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर की कमान मिली थी, जिसके बाद दुनिया भर में भारत का कद और ऊंचा हो गया। अब भारतीय मूल की लीना नायर इस क्लब में जुड़ गई हैं। पिछले महीने ही नायर को फॉर्चून इंडिया ने मोस्ट पावरफुल वुमेन लिस्ट में शामिल किया था। लीना नायर यूनिलीवर की पहली और सबसे कम उम्र की चीफ ह्यूमन रिसॉर्सेज महिला ऑफिसर भी थी। शनैल ने बताया, नायर जनवरी 2022 से कंपनी में शामिल होंगी।

बुध, 15 दिसम्बर 2021 - 06:10 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: fashion brand, CEO, Chanel

Courtesy: abp News

Jeff Bezos

फोटो: The Forbes

अमेज़न के सीईओ के रूप में जेफ बेजोस एंडी जस्सी को सौंपेंगे अपनी नौकरी

अमेज़ॅन के सीईओ जेफ बेजोस जुलाई 5 को एंडी जेसी को अपनी कुर्सी सौंपने के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर, बेजोस प्रौद्योगिकी और ई-कॉमर्स दिग्गज में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और अपनी अंतरिक्ष फर्म ब्लू की परियोजनाओं की देखरेख में अधिक समय व्यतीत करेंगे। बेजोस ने कंपनी 27 साल पहले अपने गैरेज में शुरू की थी जब वह खुद ऑर्डर पैक करते थे।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 08:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jeff Bezos, Amazon, CEO

Courtesy: Aapke News

Jeff Bezos

फोटो: First Post

अमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेजोस ने किया कंपनी सीईओ के पद से इस्तीफा देने का ऐलान

अमेज़ॉन के संस्थापक एवं सीईओ जेफ बेजोस ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि वो इस साल के अंत मे अमेज़ॉन के सीइओ पद से इस्तीफा देने वाले हैं। उन्होंने एंडी जेसी को कंपनी का नया सीईओ चुना है। एंडी जेसी वर्तमान में अमेज़ॉन वेब सर्विस के प्रमुख हैं। जेफ बेजोस ने अमेज़ॉन को एक स्टार्टअप के तौर पर 1995 में लॉन्च किया था और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार है।

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 11:50 AM / by Suman Shekhar

Tags: Amazon, CEO, Jeff Bezos

Courtesy: Dainik Bhaskar