CM Hemant Soren

फोटो: India TV News

झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के लिए निकाला एक नया ऑफर

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जुलाई 22 को घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहरी इलाकों में रहने वाले परिवारों को प्रति पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देगी। सोरेन सरकार द्वारा यह कदम पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के लिए उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि घर में लगाए जाने वाले पेड़ गुलाब या गेंदा नहीं बल्कि फलदार या दूसरे पेड़ होने चाहिए।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, CM Hemant Soren, electricity free, planting trees

Courtesy: India TV

Hemant soren and Mahuaa maaji

फ़ोटो: Lgatar English

राज्यसभा चुनाव के लिए महुआ माजी होंगी उम्मीदवार, सीएम ने किया एलान: झारखंड

राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त उम्मीदवार महुआ माजी का नाम घोषित किया है। दरअसल झारखंड में जेएमएम - कांग्रेस और राजद की संयुक्त सरकार है, ऐसे में जेएमएम की ओर से घोषित प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया है। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ये फैसला जेएमएम का है और हमनें हमारी पार्टी को इसकी जानकारी दे दी है।

सोम, 30 मई 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mahua maji, CM Hemant Soren, Rajyasabha

Courtesy: Amar ujala

Hemant Soren

फोटो: OUTLOOK INDIA

हेमंत सोरेन का पीएम मोदी को पत्र- 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए मांगी फ्री वैक्सीन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मई 31 को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर राज्य में 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए फ्री वैक्सीन की मांग की। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में 18 से 45 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए एक करोड़ 57 लाख वैक्सीन के लिए लगभग 1100 करोड़ खर्च करने पड़ेंगे। जबकि राज्य के लिए इतने पैसों का व्यय कर पाना असंभव है।

मंगल, 01 जून 2021 - 12:17 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Hemant Soren, PM Narendra Modi, Vaccination, Coronavirus

Courtesy: NDTV India

Hemant Soren

फोटो: twitter

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर हेमंत सोरेन ने किया विवादित ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने मई 6 को देश में मौजूदा कोरोना स्थिति का हाल जानने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत की थी। इसी कड़ी में उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन किया, लेकिन उसके बाद हेमंत सोरेन ने विवादित ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री जी से फोन पर बात हुई, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की, यदि वे काम की बात करते… read-more

शुक्र, 07 मई 2021 - 02:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Hemant Soren, PM Narendra Modi, Jharkhand, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News

hemant-soren

फोटो: Tv9 Bharatvarsh

झारखण्ड: कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

झारखंड सरकार की ओर से मई 01 को जारी अधिसूचना में यह जानकारी साझा की गई कि राज्य में कोविड संक्रमण काल में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु स्वास्थ्यकर्मियों को उनके मूल वेतन के बराबर राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जायेगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 103 करोड़ रुपये व्यय किये जाएँगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस फैसले पर मंजूरी दे दी गयी है। प्रोत्साहन राशि वर्ष 2020 के अप्रैल माह के मूल वेतन अथवा मानदेय के बराबर होगी।

रवि, 02 मई 2021 - 03:32 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Jharkhand, CM Hemant Soren, Announcement, Incentive, Corona Warriors

Courtesy: India Tv

Oxygen supply

फोटो: Bhaskar

कोरोना: झारखंड से दिल्ली आएगा 58 टन मेडिकल ऑक्सिजन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आग्रह पत्र के बाद झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने 58 टन ऑक्सिजन दिल्ली भेजने का फैसला किया है। जमशेदपुर के लिंडे इंडिया लिमिटेड से चार लिक्विड मेडिकल ऑक्‍सीजन को खुद मुख्यमंत्री ने फ्लैगऑफ देकर रवाना किया है। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह झारखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि हम अपनी आपूर्ति के साथ दूसरे राज्यों के मदद भी कर सकते हैं। 

बुध, 28 अप्रैल 2021 - 03:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Hemant Soren, Arvind Kejriwal, Oxygen Supply

Courtesy: Outlook Hindi News

Hemant soren

फ़ोटो: Times Of India

झारखंड: मई 1 से शुरू होने वाले टीकाकरण प्रोग्राम के तहत मुफ्त में लगेगा टीका

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भी मई 1 से शुरू होने वाले टीकाकरण प्रोग्राम के तहत लाभार्थियों को मुफ़्त में टीका लगवाने का फैसला किया है। इस टीकाकरण प्रोग्राम में 18 वर्ष से ऊपर व 45 वर्ष की आयु के नीचे के सभी व्यक्तियों को राज्य सरकार की ओर टीका मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा। बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व पंजाब में भी राज्य सरकार ने टीकाकरण मुफ्त कर दिया है।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 05:21 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Hemant Soren, Coronavirus, Vaccination

Courtesy: Outlook Hindi News

Hemant Soren

फ़ोटो: Indian Express

बंगाल चुनाव में नहीं उतरेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, टीएमसी का देगा साथ

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना दांव नहीं खेलेगा बल्कि भाजपा को शिकस्त देने में तृणमूल कांग्रेस की मदद करेगा। इस बात की जानकारी पार्टी प्रमुख व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है। साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्ता से दूर रखने व चुनाव अभियान में ममता बनर्जी का साथ देने की बात करते हुए सोरेन ने कहा- "पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने सहयोग मांगा था जिसके लिए उन्होंने फोन किया था और पत्र भी लिखा था।"… read-more

शनि, 13 मार्च 2021 - 02:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Hemant Soren, TMC, jharkhand mukti morcha

Courtesy: Outlook Hindi News

Hemant soren

फ़ोटो: Getty images

झारखंड: गृह जिला दुमका में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करेंगे मुख्यमंत्री

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के हाईकोर्ट की खंडपीठ को गृह जिला दुमका में स्थापित करने का फैसले पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पहले ही दुमका को राज्य की उप-राजधानी का दर्जा दे चुके हैं और अब खंडपीठ बनने से संतालपरगना और करीबी इलाकों के लोगों को मुकदमे व कोर्ट के अन्य काम के लिए दूर रांची नहीं जाना पड़ेगा। इससे पूर्व दुमका में खण्‍डपीठ की स्‍थापना को लेकर मुख्‍य सचिव ने जमीन चिह्नित करने के लिए भवन निर्माण को निर्देश जारी किया हुआ… read-more

मंगल, 16 फ़रवरी 2021 - 09:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Hemant Soren, Jharkhand, Jharkhand High Court

Courtesy: Outlook hindi

Jharkhand By-Election

फोटो: BBC News

झारखण्ड उप-चुनाव: भाजपा एक साथ दो मोर्चे पर लड़ेगी चुनाव

झारखंड के मधुपुर में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा को एकसाथ दो मोर्चे पर लड़ना पड़ेगा, वहीं मधुपुर में भाजपा से सत्‍ताधारी झामुमो को कड़ी चुनौती मिल सकती है। मधुपुर विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा को खुद को साबित करना पड़ सकता है, उसके पहले गठबंधन में शामिल आजसू के साथ दो-दो हाथ करना होगा। मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी लगातार संताल का दौरा कर रहे हैं। ये आने वाले दिनों में स्‍पष्‍ट होगा कि मधुपुर सीट… read-more

सोम, 15 फ़रवरी 2021 - 03:55 PM / by Shruti

Tags: Jharkhand by-election, CM Hemant Soren, BJP, AJSU, babulal marandi