Delhi Winter

फोटोः Indiatimes.com

दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह, 3.3 डिग्री पर गिरा पारा

दिल्ली में दिसंबर 31 की सुबह सीज़न की सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गयी है। दिल्ली के सफदरजंग सेंटर में आज सुबह पारा गिर कर 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले भी दिल्ली का तापमान एक बार 3.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुका है। मैदानी इलाको में बर्फीली हवाओ के चलने के कारण यह तापमान इतना गिरा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयी है, जो गिरकर 16.4 डिग्री सेल्सियस तक हो चुका है।  

गुरु, 31 दिसम्बर 2020 - 11:38 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: weather forecast, Coldest Morning, Delhi, Winter

Courtesy: AMARUJALA NEWS