Nitin Gadkari

फ़ोटो: Naidunia

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर के जरिए ट्वीट जनवरी 11 को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। गडकरी फिलहाल कोरोना वायरस के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगो से जांच करने का अनुरोध किया है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कर्नाटक के… read-more

बुध, 12 जनवरी 2022 - 10:20 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Minister of Road Transport and Highways of India, Covid-19, corona positive, Home Isolation

Courtesy: Zee News

42 Members Of BJP Headquarters In New Delhi Test Positive For Covid

फोटो: The Print

नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के 42 सदस्य मिले कोरोना संक्रमित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के 42 सदस्यों ने कोविड ​​​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। जनवरी 10 को, भाजपा मुख्यालय में एक सामूहिक COVID-19 परीक्षण अभियान में पता चला कि 42 कर्मचारी COVID-19 संक्रमित हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रैक किया जा रहा है। वैसे अभी तक पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। 

बुध, 12 जनवरी 2022 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: bjp headquarters in new delhi, corona positive, 42 members

Courtesy: Aajtak News

CM Nitish Kumar

फोटो: Hindustan Times

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विट करते हुए कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमित होते ही खुद को चिकित्सकों की सलाह पर होम आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है। बताया जा रहा है कि सीएम सुबह एंटीजन टेस्ट में निगेटिव थे। उसी समय आरटीपीसीर जांच कराई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद… read-more

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bihar CM Nitish Kumar, Covid-19, corona positive, CMO Bihar

Courtesy: Aajtak News

Tanmay Vekariya

फोटो: Times of India

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाघा बॉय उर्फ तन्मय वेकारिया हुए कोरोना संक्रमित

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभा रहे तन्मय वेकारिया ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। बाघा ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कहा की, सारी सावधानियां बरतने के बावजूद वो कोरोना संक्रमित हुए है। साथ ही उन्होंने गुजारिश है कि पिछले 2-3 दिनों में जो भी लोग उनके सम्पर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट जरूर करा ले। 

शनि, 08 जनवरी 2022 - 06:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TV actor, कोविड-19 टेस्ट, corona positive, Instagram

Courtesy: Aaj Tak

Corona Positive Passenger

फ़ोटो: Khabar Uttarakhand.Com

इटली से अमृतसर पहुंची फ्लाइट में 125 यात्री मिले कोरोना संक्रमित, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

पंजाब में अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जनवरी 6 को इटली से करीब 11.30 बजे आए चार्टर्ड फ्लाइट YU-661 में 179 यात्रियों में से 125 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अमृतसर हवाई अड्डा प्राधिकरण के निदेशक वीके सेठ ने बताया कि इनमें से 160 यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 125 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने इन सभी यात्रियों को कंट्री एट रिस्क जोन एरिया में भेज दिया है ।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Covid-19, corona positive, Rapid Antigen Test

Courtesy: Dainik Bhaskar

Sonu Nigam

फ़ोटो: Amarujala

परिवार समेत कोविड संक्रमित हुए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम

मशहूर सिंगर सोनू निगम कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोनू निगम के साथ उनका बेटा नीवान और पत्नी मधुरिमा निगम भी कोराना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और वह वहीं पर क्वारंटीन में हैं। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लोगों को अपना ध्यान रखने की बात कही… read-more

बुध, 05 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Covid-19, corona positive, Bollywood, playback singer, Home Quarantine

Courtesy: Amar Ujala

Patiala Medical College

फोटो: Time Magzine

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में लगभग 100 छात्र मिले कोरोना संक्रमित

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में लगभग सौ छात्र कोविड ​​​​-19 संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद छात्रों को छात्रावास खाली करने के लिए कहा गया है। पटियाला पंजाब में सबसे ज्यादा प्रभावित स्थानों में से एक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रात को आपातकालीन बैठक भी बुलाई थी। मामलों में वृद्धि को देखते हुए, राज्य सरकार अब स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने पर विचार कर रही है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 03:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: patiala medical college, Punjab, corona positive

Courtesy: ABP Live

Cordelia Cruise

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

मुंबई-गोवा लग्जरी क्रूज जहाज कार्डेलिया में 2000 यात्रियों में से 66 यात्री पाए गए कोरोना संक्रमित

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जनवरी 3 को कहा कि मुंबई से गोवा जा रहे कार्डेलिया क्रूज शिप के एक क्रू मेंबर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब सभी यात्रियों का RT-PCR टेस्ट किया गया। परीक्षण किए गए 2000 नमूनों में से 66 यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जहाज को फिलहाल मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल, वास्को के पास रोक दिया गया है। किसी को भी जहाज पर चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 10:25 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Cordelia Cruises, Passengers, corona positive, RTPCR Test

Courtesy: Jagran News

Jitan Manjhi

फोटो: Prabhat khabar

बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित उनके परिवार के 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी, पीए गणेश पंडित समेत कुल 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। सभी लोग जीतन राम मांझी के पैतृक गांव महकार स्थित घर में होम आइसोलेशन में हैं। मांझी की पार्टी HAM के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने जनवरी दो को बताया कि मांझी सहित उनके परिवार के कई सदस्यों की कोरोना की जांच करवाई जिसकी रिपोर्ट जनवरी तीन को पॉजिटिव मिली है।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 08:10 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Covid-19, Coronavirus, Former Minister, corona positive, Self-isolation

Courtesy: India TV

MBBS student corona positive

फोटो: TV9 Bharatvarsh

MBBS के 31 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज मेडिकल कॉलेज में 31 छात्राएं दिसंबर 28 को कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कॉलेज में करीब 60 स्टूडेंट्स के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से अब तक 31 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक़, संक्रमित छात्राओं को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी। कॉलेज के डीन डॉ सुधीर नानंदकर ने कहा, 'सभी स्टूडेट्स में लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है। 

बुध, 29 दिसम्बर 2021 - 06:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Covid-19, Coronavirus, MBBS student, Omicron variant, corona positive

Courtesy: Zee News