CT Ravi

फोटो: Vijaya Karnataka

पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार को सौंपा अपना त्यागपत्र

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार के पर्यटन मंत्री सीटी रवि को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। बीजेपी पार्टी में पद मिलने के बाद रवि ने  येदियुरप्पा सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। अक्टूबर 5 को रवि दिल्ली जायेंगे और संगठन के कार्यों की ज़िम्मेदारी भी संभालेंगे। साल 2020 के सितम्बर महीने में जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की थी। 

रवि, 04 अक्टूबर 2020 - 06:53 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: CT Ravi, Karnataka Minister, BJP, BJP Minister

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR