Nasik Water Crisis

फोटो: India TV News

अत्यधिक जल संकट ने नवविवाहित महिलाओं को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के एक गांव में स्थानीय लोग और नवविवाहित दुल्हनें गंभीर जल संकट का सामना कर रही हैं। नासिक जिले के दांडीची बाड़ी गांव में पानी की किल्लत ने इस हद तक विकराल स्थिति पैदा कर दी है कि दुल्हनें ससुराल छोड़कर जा रही हैं। मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में आया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नासिक के दांडीची गांव में भीषण जल संकट को लेकर महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।

गुरु, 05 मई 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: NHRC, notice, Maharastra, Jal shakti ministry, water crisis, dandichi bari village

Courtesy: Amar Ujala News