VK Saxena

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली जल बोर्ड के अफसरों के खिलाफ होगी एफआईआर, दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिए आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ 20 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में एफआईआर कराने के आदेश मुख्य सचिव को दिए है। दरअसल वर्ष 2012-19 के बीच लगभग 20 करोड़ रुपये के जमा किए गए बिल जल बोर्ड के खाते में नहीं पहुंचे है। उपराज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कई वर्षों से ये राशि किसी प्राइवेट खाते में जा रही है। वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए ये फैसला किया गया है।

शनि, 24 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Delhi Jal Board, DJB, vinay kumar saxena, Delhi Lt Governor

Courtesy: NDTV News