Mansukh Mandviya

फोटो: Times Now News

दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ने पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

दिल्ली में डेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया नवंबर एक को स्थिति की समीक्षा करने और मामलों में वृद्धि को रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी भी शामिल होंगे। दिल्ली में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए तीनों नगर निगमों ने दवाओं का छिड़काव तेज कर दिया है। 

सोम, 01 नवंबर 2021 - 01:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Dengue, Mansukh Mandaviya

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Dengue

फोटो: India.com

दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े, घोषित हुई महामारी

दिल्ली में डेंगू के एक हजार से अधिक मामले सामने आ चुके है। इसके बाद इसे एक अधिसूचनीय बीमारी में तब्दील किया गया है। यानी ये महामारी घोषित की गई है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। दिल्ली में 280 मामले बीते एक सप्ताह में सामने आए है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी डेंगू का कहर जारी है। इन बीमारियों के मामले आने पर अस्पतालों को सरकार को सूचित करना होगा।

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Dengue, dengue cases, Delhi

Courtesy: ABP News

Dengue

फोटो: India Today

उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर, 36 दिन में मिले 10 हज़ार नए मरीज़

धीरे धीरे उत्तर प्रदेश कोरोना मामलों में कमी आ रह है पर इसी बीच डेंगू का कहर उत्तर प्रदेश में मंडरा रहा है। यूपी में बीते 36 दिनों में डेंगू के 10,717 नए मामले सामने आए हैं। यूपी का मेरठ शहर डेंगू के मरीज़ों का गढ़ बना हुआ है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले 10 दिनों के अंदर डेंगू का प्रभाव कम हो जाएगा। क्योंकि जैसे जैसे ठण्ड बढ़ेगी वैसे ही डेंगू के मच्छर भी कम होते जाएंगे।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 04:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Meerut, Dengue, fever

Courtesy: Dainik Bhaskar

dengue

फोटोः AajTak

लखनऊ और आगरा में बढ़ रहा है डेंगू और वायरल बुखार का कहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अक्टूबर 7 को डेंगू के 12 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लखनऊ के 2458 घरों का सर्वेक्षण किया गया था। जिसके बाद 32 मकान मालिकों को नोटिस भी दिया गया है। इसके साथ ही आगरा के रुनकता, फतेहाबाद और बरहन में भी डेंगू और वायरल बुखार कहर बरपा रहा है। इस दौरान आगरा में भी डेंगू और वायरल बुखार से पांच लोगों के मौत हुई है। 

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 05:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Dengue, viral fever, Uttar Pradesh

Courtesy: ABP News

Vaccine

फोटो: Zee News

कोरोना के बाद अब डेंगू के खिलाफ भी होगा DNA वैक्सीन का इस्तेमाल

कोरोना से लड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डीएनए वैक्सीन को अब डेंगू जैसी अन्य बीमारी के लिए भी इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का मानना है कि डीएनए वैक्सीन वाली तकनीक का इस्तेमाल डेंगू के खिलाफ जंग में भी कारगर साबित होगा। कोविड-19 के खिलाफ डीएनए वैक्सीन के लिए मंजूरी हासिल करने वाली हैदराबाद स्थित 'जाइडस कैडिला' पहली कंपनी है, जिसके द्वारा विकसित डीएनए वैक्सीन ZyCoV-D ने वैज्ञानिकों नई उम्मीद दी गयी है।… read-more

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: DNA Vaccine, Dengue, Scientists, research

Courtesy: Hindustan News

Dengu

फोटो: The Native Antigen Company

मेरठ में सामने आये डेंगू के 26 नए मामले, 115 हुई सक्रिय मामलों की संख्या

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अखिलेश मोहन ने सितंबर 22 को बताया कि मेरठ में डेंगू के 26 मामले सामने आए हैं, लेकिन राज्य में 115 सक्रिय मामले हैं। डेंगू से अब तक कुल 116 लोग ठीक हो चुके हैं और हल्के लक्षणों के कारण 62 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है, जबकि 63 अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ ने कहा, स्वास्थ्य विभाग प्रकोप को रोकने के लिए काम कर रहा है और दवाओं का छिड़काव भी किया गया है।

बुध, 22 सितंबर 2021 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dengue, Meerut, new cases

Courtesy: ABP Live

natural treatment for dengue

फोटो: Scroll.in

डेंगू से बचने के लिए आयुष मंत्रालय ने सुझाए उपाय

आयुष मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया है कि डेंगू के मरीजों का इलाज घर पर रहते हुए भी संभव है। मरीज प्राकृतिक चिकित्सा और योग के जरिए डेंगू का घर पर रहकर इलाज कर सकता है। मंत्रालय के मुताबिक मरीज को योग के साथ खान पान पर कंट्रोल रखना होगा। सिर्फ तरल पदार्थ लेकर मरीज इसका इलाज कर सकते है। मंत्रालय ने प्राणायाम, भ्रामरी और शितली करने का सुझाव भी दिया है।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Ayush Ministry, Dengue, Yoga, Health

Courtesy: News 18 Hindi

Dengue

फ़ोटो: TimesNow

कोरोना महामारी के बीच अब डेंगू मचाया रहा है हाहाकार

कोरोना महामारी के बीच डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश के कई राज्यों में डेंगू के केस तेजी से बढ रहे है। डेंगू के प्रकोप से उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। जिसके कारण सैकड़ों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वंही पश्चिम बंगाल में भी इस रहस्यमयी बुखार ने बच्चों को बीमार कर दिया है। जिनका इलाज़ जारी है और मेडिकल टीमें उन मामलों की जांच में जुड़ी है।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 05:01 PM / by अदनान फैसल

Tags: Coronavirus, Dengue, Uttar Pradesh

Courtesy: Aajtak News

Dengue virus

फोटो: India Today

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार का कहर जारी, अब तक 114 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश का फ़िरोज़ाबाद ज़िला बीते कई हफ़्तों से डेंगू और घातक वायरल बुखार के प्रकोप से जूझ रहा है। पिछले 24 घंटों में जिले से वायरल बुखार के कारण चार नई मौतें हुई हैं। जिससे मरने वालो को संख्या 114 पहुंच चुकी है। फ़िरोज़ाबाद जिले में डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित 12,000 से अधिक लोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। मरने वाले 114 लोगों में 88 बच्चे भी शामिल हैं। 

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 02:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Uttar Pradesh, Firozabad, Dengue, Healthcare

Courtesy: India.com

Viral Fever cases in UP

फोटो: Aajtak

उत्तर प्रदेश में डेंगू और वायरल बुखार का कहर, शुरू हुआ डोर टू डोर सर्वे

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू और वायरल बुखार के मामले सामने आ रहे है। सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इसके मामलों को रोकने के लिए 10 दिनों के लिए डोट टू डोर सर्वे की शुरुआत की है। सर्वे के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि सर्वे में पता किया जाएगा कि किस घर में कौन सा बुखार है। अगर लक्षण अधिक गंभीर दिखते हैं तो सैंपल की जांच भी की जाएगी।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: viral fever, Dengue, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government

Courtesy: ABP News