Water Supply

फोटोः The Wire

मुंबई में अगले दो दिनों तक हो सकती है पानी की किल्लत

बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार मुंबई में अक्टूबर 26 और 27 को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। भांडुप और पाईस पंजरापुर कॉम्प्लेक्स में वाटर पंपिंग स्टेशन पर स्टेज 3 पंप सेट को बदलने के साथ मेन्स पर लीकेज को रोकने के लिए काम चलने के कारण पानी की सप्लाई बंद रहने वाली है। बीएमसी ने बताया है कि राज्य में अक्टूबर 26 को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 15 फीसदी तक पानी की सप्लाई बाधित होगी। 

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 06:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: mumbai water crisis, Water Supply, Disrupt

Courtesy: india.com