Godavari-River

फोटो: Enavabharat

तेलंगाना सरकार ने गोदावरी नदी के आसपास के इलाकों में जारी की बाढ़ की चेतावनी

तेलंगाना मौसम विभाग ने गोदावरी नदी के किनारे के जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने आज सोमेश कुमार को बारिश के बीच गोदावरी नदी के पानी के ओवरफ्लो के बारे में जिला कलेक्टरों और एसपी को सतर्क करने और आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। मुख्‍यमंत्री के कार्यालय ने बताया, ऊपरी तटवर्ती क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने के चलते गोदावरी नदी में जल प्रवाह 9 लाख क्‍यूसेक को पार कर गया है। 

सोम, 12 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: telangana government, issued alert, Districts, Godavari River

Courtesy: Jagran News

Assam Floods

फोटो: India TV News

असम बाढ़: मरने वालों की संख्या 71 पहुंची; 31 जिलों में 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के कारण जून 19 को नौ और लोगों ने अपनी जान गँवा दी। राज्य के एक आधिकारिक बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया गया कि 31 जिलों में अब तक 42 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन में छह लोग डूब गए और तीन की मौत हो गई। इसके अलावा, पांच जिलों में आठ और लोग लापता हैं।

सोम, 20 जून 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, Dead, affected, Districts

Courtesy: Live Hindustan

Assam Flood

फोटो: India.com

असम बाढ़: 8 और लोगों की मौत, 32 जिलों में 31 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम बाढ़ से 62 लोगों की मौत के साथ 32 जिलों में 31 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में जून 18 को आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य के 28 जिलों में शुक्रवार को 18.94 लाख लोग प्रभावित हुए। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है ।बारपेटा और करीमगंज में दो-दो लोगों की मौत हुई है, दरांग, हैलाकांडी, नलबाड़ी और सोनितपुर जिलों में एक-एक की मौत हुई है।

रवि, 19 जून 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, affected, Districts, Death

Courtesy: Aajtak News