Election commission

फ़ोटो: Getty images

बीते वित्तीय वर्ष में एनसीपी को मिला एक साल में सबसे अधिक चंदा

राजनीतिक चंदे की रेस में महाराष्ट्र की एनसीपी सबसे आगे निकल गई है क्योंकि बीते वित्तीय वर्ष में एनसीपी को सबसे अधिक यानी करीब 60 करोड़ रुपये राजनीतिक चंदे के रूप में मिले है। यह जानकारी चुनाव आयोग द्वारा दी गई है जिसमें सिर्फ क्षेत्रीय दलों के राजनीतिक चंदे का ब्यौरा उजागर किया गया है। एनसीपी के बाद अन्नाद्रमुक दल को 52.1 करोड़ और विपक्षी द्रमुक को 48.3 करोड़ रुपए का चंदा मिला है वहीं, बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू को 6 करोड़ रुपये का चंदा मिला… read-more

सोम, 11 जनवरी 2021 - 10:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: donation, Funds, Political Party, Election Commission, NCP, JDU

Courtesy: Aajtak news

Ram mandir

फ़ोटो: Getty images

चंदे को लेकर बोले राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव- मुस्लिमों समेत सभी धर्म के लोगों से लेंगे दान

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद ने घर घर चंदा अभियान शुरू किया है। इस बात को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बयान देते हुए कहा है कि-"भगवान राम जिनके आदर्श हैं और जो बाबर को अपना अनुयायी नहीं मानते, वह मंदिर निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के 5 लोगों ने अब तक राम मंदिर के लिए धन दिया है, जिसमें 2 लाख का चेक भी शामिल है।"

शनि, 02 जनवरी 2021 - 11:22 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Ram Mandir Trust, Ayodhya, donation

Courtesy: Aajtak news

Diljit Dosanjh Donates 1 crore-Diljit Kisan Andolan

Photo: Twitter/@diljitdosanjh

किसान आंदोलन के लिए दिलजीत दोसांझ ने किये एक करोड़ रूपए दान

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक करोड़ रूपए का दान किया है। यह राशि दिलजीत ने आंदोलन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाने के लिए की है ताकि उन सभी के लिए गरम कपड़े और कम्बल ख़रीदे जा सके। इस बात की जानकारी पंजाबी सिंगर सिंघा ने अपने सोशल-मीडिया के ज़रिये साझा की और यह भी कहा कि, 'दिलजीत ने यह साबित कर दिया है कि उनका दिल सोने का है।' जिसके बाद दिलजीत की बहुत सराहना हो रही है।

रवि, 06 दिसम्बर 2020 - 02:00 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Diljit Dosanjh, donation, Kisan Andolan, Farmers' Protest

Courtesy: DAINIK BHASKAR