Coronavirus

फोटो: Al Jazeera

कोरोना के नए नेपाल वेरिएंट के आगे बेअसर हो रही हैं वैक्सीन

कोरोना वायरस का नया नेपाल वेरिएंट पूरे यूरोप में फैल चुका है। खबरों के मुताबिक इस नए वेरिएंट पर वैक्सीन का भी कोई असर नहीं होता। हालांकि एसएजीई विशेषज्ञों के सदस्य ने बताया कि इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। वायरस अपना स्वरूप बार-बार बदलता रहता है, इसीलिए वैक्सीनेशन पर ध्यान देने की जरूरत है। बता दें, यूरोप एक ग्रीन लिस्ट तैयार कर रहा है जिसमें जहां छुट्टियां मनाने वाले बिना क्वारंटाइन में गए यात्रा कर सकते हैं।

गुरु, 03 जून 2021 - 03:01 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Europe, Covid Strain, nepal variant, Coronavirus

Courtesy: IndiaTv

halloween

फोटो: Voleng

फ्रांस में मुर्दों के साथ भी हो सकती है शादी

फ्रांस में लोगों के पास मृत व्यक्तियों के साथ भी शादी करने का अधिकार है| इसके लिए राष्ट्रपति से अनुमति लेनी होती है, आर्टिकल 171 में इसकी अनुमति दी गयी है। मृतक से शादी करने की परंपरा पहले विश्व युद्ध से शुरू हुई थी। इसे कानूनी अनुमति 1959 में मिली जब एक पुल टूटने पर 423 लोग मरे और इसी में एक मृतक की कुछ दिनों पहले सगाई हुई थी। मृतक की मंगेतर ने सरकार से मृतक से शादी करने की अपील की। फ्रांस के राष्ट्रपति के बाद नेशनल असेंबली ने कानून पारित कर… read-more

रवि, 28 मार्च 2021 - 06:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: France, Europe, Country, Marriage, deadbody

Courtesy: Bhaskar Hindi

US Banned Travellers

फोटो: OneIndia

अमेरिका में यूरोप और दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर लगाया गया प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पाकी ने इस बारे में बताया है कि कोरोना के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। पाकी ने कहा है कि'' राष्ट्रपति बाइडन ने यूरोप के शेंगेन क्षेत्र, ब्रिटेन, आयरलैंड और ब्राजील के लिए पहले से लगाए गए प्रतिबंधों को जारी रखने का फैसला किया है।''

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 05:11 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Joe BIden, Europe, South Africa, banned flights

Courtesy: Jagran News

Corona Second Wave

Photo: Vatican News

कोरोना: यूरोप में कोरोना ने दी दोबारा दस्तक; फ्रांस में स्थिति नियंत्रण में आती हुयी

पिछले कुछ दिनों में यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेज़ी से बढे। फ्रांस में 8 दिनों से निरंतर 50 हज़ार से ज्यादा मामले आ रहे थे। नवंबर 9 को अचानक ये मामला 20 हज़ार तक गिर गया। फ्रांस में लॉकडाउन के विरोध में लोग सडको पर भी निकले थे। ब्रिटेन में भी मौतों के मामले अचानक बढ़ने से लॉकडाउन लगाया गया हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति, वित्त और रक्षा मंत्री भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। अमेरिका ऐसा पहला देश है जहां एक करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं… read-more

मंगल, 10 नवंबर 2020 - 08:21 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Coronavirus, Europe, France, Britain, Ukraine, America

Courtesy: Dainik Bhaskar

Vienna Terror Attack

फोटो: TheIndianExpress

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुआ आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में नवंबर 3 की सुबह आतंकी हमला हुआ। वियना पुलिस ने अभी तक मरने वालों की संख्या नहीं बताई है । अलबत्ता पुलिस ने बताया हैं कि स्थिति काफी खराब हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने मरने वालों की संख्या 7 बताई है, वही न्यूयॉर्क  टाइम्स और द गार्जियन के अनुसार मरने वालों की संख्या 2 हैं। प्राम्भिक जानकारी में 6 अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग हुई। अभी तक हमलावरों से जुडी किसी भी जानकारी का पता नहीं चला है। एक यहूदी धर्मस्थल पर भी… read-more

मंगल, 03 नवंबर 2020 - 11:40 AM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Terrorist attack, Vienna, Europe, Terrorism

Courtesy: Dainik Bhaskar

Air India

फोटो : The Sunday Guardian

एयर इंडिया ने, 5 यूरोपीय शहरों के साथ किए अपने नेटवर्क आधे!

एक अधिकारी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, महामारी के कारण यात्रा में गिरावट के कारण हुए आर्थिक नुकसान से बचने के लिए एयर इंडिया ने मिलान, कोपेनहेगन, वियना, मैड्रिड और स्टॉकहोम जैसे पांच यूरोपीय शहरों के साथ अपने नेटवर्क को आधा कर दिया है। लेकिन यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में लंदन, बर्मिंघम, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और रोम के लिए उड़ान कनेक्टिविटी अभी भी चालू है।

गुरु, 13 अगस्त 2020 - 04:00 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Air India, Europe, flights cancelled

Courtesy: The Times Of India