फ़ोटो: SunWarrior
व्यायाम से शरीर में बनते हैं नए रक्त अणु, वजन घटाने में होते हैं सहायक
अमेरिका के बायलर कालेज आफ मेडिसिन, स्टैनफोर्ड स्कूल आफ मेडिसिन व संबद्ध संस्थानों के विज्ञानियों ने एक शोध में रक्त अणु का पता लगाने का दावा किया है। इन रक्त अणुओं का निर्माण व्यायाम के दौरान होता है। शोधकर्ताओं ने चूहे को ट्रेडमिल पर दौड़ाने के बाद उसके ब्लड प्लाज्मा कंपाउंड का विस्तृत विश्लेषण किया जिसमें चूहे में सबसे ज्यादा माडिफायड अमीनो एसिड पैदा हुआ। जो वजन घटाने में सहायक है।
Tags: exercise, New Blood Cells, mouse, Researcher
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: Herzindgi
इन पांच योगासनों की मदद से डायबिटीज को कर सकते हैं कंट्रोल
योगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकता है। रोजाना योग करने न सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है बल्कि कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए इन पांच योगासन का नित्य प्रतिदिन अभ्यास बहुत ही जरूरी है इसमें मंडूकासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, बालासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम शामिल हैं। इन योगासनों की मदद से डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है।
Tags: Health, Blood Suger, Yoga, exercise
Courtesy: Hindustan
फोटो: Self Study Mantra
विश्व स्वास्थ्य दिवस: हमेशा स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये आदतें
अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो समय से सुबह पोषक तत्वों से भरपूर उच्च ऊर्जा वाला नाश्ता करें। नियमित रूप से व्यायाम करें। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए अपने खाने में ताजे फल और सब्जियां, अनाज, नट्स, डेयरी उत्पाद और पत्तेदार साग शामिल करें। इसके अलावा अपने खाने में प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करें। स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद का लेना आवश्यक है, इसलिए भपूर नींद लें।
Tags: World Health Day, healthy style, exercise
Courtesy: Only My Health
फोटो: INDIA
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है महिला का सिलेंडर से कसरत करने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक महिला के सिलेंडर से एक्सरसाइज करने वाली इंस्टाग्राम रील खूब सुर्खियां बटोर रही है। महिला डंबल की जगह सिलेंडर उठाकर एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। लोगों को यह रील काफी पसंद आ रही है। इस महिला को सोशल मीडिया पर लोग ‘लेडी बाहुबली के नाम से बुला रहे हैं। वीडियो को नौ हजार से अधिक लोग इस्टाग्राम पर लाइक कर चुके हैं।
Tags: exercise, gas cylinder, Viral video, Fitness
Courtesy: Asianet News
फोटो: Medium
इन चार योगासन से शरीर को बनाये स्वस्थ और ऊर्जावान
रोजाना सुबह नियमित रूप से इन 4 योगासन को करने से शरीर ऊर्जावान और स्वस्थ रहता है। भुजंगासन शरीर को स्ट्रेच करने के लिए बहुत बढ़िया रहता है, इससे कंधे, पेट की मांसपेशिया और छाती को एक अच्छा खिंचाव मिलता है। वहीं मार्जरी आसन से रीढ़ की हड्डी को अच्छी लचक और कमर और धड़ को एक बढ़िया खिंचाव मिलता है। इसके साथ ही बालासन से शरीर के किसी भाग में दर्द से राहत मिलता है और पवनमुक्तासन से ब्लड फ्लो तेज होता है और शरीर पुरे दिन हल्का महसूस करता है।
Tags: Yogasana, Yoga, exercise, health care
Courtesy: THEHEALTHSITE NEWS
फोटो: Newsbeauty
व्यायाम के द्वारा बढ़ाएं अपनी आँखों की रौशनी
आँखों की रौशनी को तेज करने के लिए आंखों पर अपनी उंगलियों को गोल गोल घुमाकर मसाज करें। अपनी बीच वाली ऊँगली से आंखों को हल्का सा दबाएं। इस बात का ध्यान रखें आँखों को दबाते वक़्त आँखों में दर्द नहीं होना चाहिए। नियमित रूप से गाजर के जूस का सेवन करें। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज बनाता है। आप चाहे तो गाजर के जूस में जैतून के तेल की एक या दो बूँद भी मिला सकते हैं।
Tags: eyes, exercise, carrot juice
Courtesy: DAILYHUNT