मोटोजीपी रेस और गणेश चतुर्थी से पहले नोएडा, ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू: यूपी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकारियों ने त्योहारी सीजन से पहले धारा 144 लागू कर दी है। धारा 144 के तहत पांच या अधिक लोगों के गैरकानूनी जमावड़े, अनधिकृत सार्वजनिक कार्यक्रमों और जुलूसों को रोका जा सके। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हृदेश कठेरिया ने एक आदेश में कहा कि 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा समारोह और 19 सितंबर से गणेश चतुर्थी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
Tags: Uttar Pradesh, section 144, Noida, Greater Noida, Ganesh Chaturthi, MotoGP
Courtesy: India TV
कड़ी सुरक्षा के बीच हुबली ईदगाह में हुई गणेशोत्सव की शुरुआत
कर्नाटक हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद ईदगाह मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच अगस्त 31 को गणेशोत्सव की शुरुआत हुई है। मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने समर्थकों के साथ मूर्ति स्थापना और पूजन किया। मुतािलक ने कहा कानून के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हमने पूजन किया है, ये पूरे उत्तरी कर्नाटक के लिए खुशी की बात है। हिंदू समुदाय के लिए ये ऐतिहासिक क्षण है।
Tags: Ganesh Chaturthi, Karnataka, Karnataka Highcourt, Ganeshutsav 2022
Courtesy: NDTV News
गणेश चतुर्थी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में नहीं होगी पूजा
बेंगलुरु के चमाराजपेट मैदान में गणेश चतुर्थी के आयोजन की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी है। इस मामले पर कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कहा था कि ईदगाह की जीमन बोर्ड की संपत्ति है, जहां बीते 200 वर्षों से कभी गणेश चतुर्थी का आयोजन नहीं किया गया है। वक्फ बोर्ड ने कहा कि ईदगाह की जमीन पर 1964 से नमाज अदा होती आई है। सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 31 और सितंबर एक को पूजा करने की अनुमति नहीं दी है।
Tags: Karnataka, Ganesh Chaturthi, Supreme Court, Waqf Board
Courtesy: ABP Live
गणेश चतुर्थी के मौके पर यमुना में नहीं हो पाएगा मूर्ति विसर्जन, लगाया जाएगा 50 हजार का जुर्माना
दिल्ली में इस वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर यमुना नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अनुमति नदीं दी जाएगी। ऐसा करने पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाने की बात कही है। इसके अलावा दोषी को छह वर्षों की जेल भी की जा सकती है। डीपीसीसी ने इस संबंध में अगस्त 29 को आदेश जारी किया है जिसके तहत सार्वजनिक जल निकायों, तालाबों और घाटों में कोई मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं होगी।
Tags: Ganesh Chaturthi, Ganesh Idol Immersion, Idols, dpcc
Courtesy: ABP Live
गणेश चतुर्थी से पहले ठाणे में लगाई गयी अयोध्या की 120 फीट ऊंची प्रतिकृति, तस्वीरें वायरल
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के भव्य उत्सव से पहले, राज्य में अयोध्या मंदिर की भव्य प्रतिकृति बनाई जा रही है। विशेष रूप से, महाराष्ट्र के ठाणे में बनाए जा रहे 120 फीट ऊंचे अयोध्या मंदिर की प्रतिकृति की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ठाणे के अलावा, महाराष्ट्र के कई क्षेत्र 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए उत्साह और मूर्तियों के निर्माण के साथ 10 दिवसीय… read-more
Tags: Ram Mandir, 120 feet, high replica, Thane, Ganesh Chaturthi, Maharashtra
Courtesy: Patrika News
मुंबई में सबसे अमीर गणपति पंडाल का 316.40 करोड़ में किया गया बीमा
मुंबई के किंग्स सर्कल इलाके में जीएसबी सेवा मंडल के गणपति का 316 करोड़ रुपये का बीमा किया गया है। इसे मुंबई का सबसे अमीर गणेश पंडाल माना जाता है। यहां भगवान गणपति की मूर्ति को सोने, चांदी के अलावा अन्य कीमती चीजों से सजाया जाता है। यहां स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइयों, पार्किंग कर्मियों, सुरक्षा गार्जों के लिए भी इंश्योरेंस लिया गया है। विशेष जोखिम नीति के तहत स्थल परिसर के लिए भी बीमा लिया गया है।
Tags: Ganpati Mahotsav, Ganesh Chaturthi, Mumbai
Courtesy: News 18 Hindi
पाताल निवासिनी भद्रा योग पर करें गणपति का पूजन
पूरे भारत में सितंबर 10 को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जा रहा है। घर और पंडालों में ब्रह्म और रवियोग में गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना होगी और पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की जाएगी। पूजन का शुभ मुहूर्त 12:17 पर अभिजीत मुहूर्त से शुरू होकर रात के 10 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार शुभ माने जाने वाली पाताल निवासिनी भद्रा का योग आज 11 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।
Tags: Ganesh Chaturthi, India, National
Courtesy: Dainik Jagran
आज घर-घर पधारेंगे गणपति बप्पा; चतुर्दशी को होगा विसर्जन
देशभर में अगस्त 22 से गणेश उत्सव का पावन पर्व मनाया जाने वाला है। लोग अपने घरों में धूम धाम से गणपति की आराधना करने के लिए उनकी प्रतिमा को घर लेकर आते हैं। यह त्यौहार 10 दिंनो तक चलता है, और ग्यारहवे दिन इनका विसर्जन होता है। वह गुणों के स्वामी है इसलिए भी, उन्हें 'गणपति' के नाम से जाना जाता है। भगवान गणेश जी को हिन्दू धर्म में बहुत पूजनीय माना जाता है।
Tags: Ganesh Chaturthi, Ganpati utsav, Indian Festivals
Courtesy: Jagran